हांसी:– स्व. विकास मान के जन्मदिवस पर विकास मान मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्थानीय जींद चौक स्थित सुभाष ड्रामेटिक कल्ब मे विशाल रक्तदान, नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डीएसपी विनोद शंकर द्वारा किया गया।
शिविर मे महाराजा अग्रसेन मैडिकल कॉलेज, अग्रोहा, सिविल अस्पताल, हिसार एवं मंगलम ब्लड बैंक की टीम द्वारा संयुक्त रूप से 174 यूनिट ब्लड संग्रहण किया गया। 
इस अवसर पर आयोजित नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर मे श्री काली देवी आई एंड जनरल हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन गोयल द्वारा 181 रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई वहीं 47 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया जिनका विकास मान मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा श्री काली देवी आई एंड जनरल हॉस्पिटल मे निशुल्क ऑपरेशन करवाया जायेगा। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएसपी विनोद शंकर ने कहा कि स्व. विकास मान के जन्मदिवस पर आयोजित यह शिविर सेवा का कार्य तो है ही उसके साथ लोगों को भी प्ररेणा देने का कार्य कर रहा है कि हम भी अपने परिजन के जन्मदिवस एवं पुण्य तिथि पर सेवा का कोई कार्य कर सकते हैं।
 इस अवसर पर विकास मान मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एस. एस. मान ने कहा कि हमारी संस्था का प्रयास है कि हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकें और आज का यह रक्तदान शिविर एवं नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर उसी एक हिस्सा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने आए हुए सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान शिविर की सफलता रक्तदाताओं के रक्तदान से ही सभंव होती है। शिविर मे महिलाओं की काफी भागीदारी रही। शिविर मे चार दम्पतियों ने भी रक्तदान किया। 
कार्यक्रम मे डॉ. देव मान, डॉ. साक्षी चौधरी, कमलेश गर्ग, जय सिंह पाली, बजरंग बंसल, रामअवतार तायल, गौरव भारतीय, अमरजीत पेडवाडिया, सुनील दुहन, विपिन बाबा , सुशील गुप्ता, दिनेश गोयल , नवीन कौशिक, विजेंद्र जांगड़ा, अजय नामदेव, सर्वैश सैनी, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. कर्मबीर यादव, विनोद सरपंच उमरा, सुभाष मायड, डॉ. सुनील शर्मा, रमेश फोगाट, नरेन्द्र जांगड़ा सहित काफी संख्या मे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।