लुधियाना-18-जुलाई 2024:- गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने पशुपालन व्यवसायों में प्रगतिशील किसानों का चयन करके मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए 12 अगस्त, 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। डॉ प्रकाश सिंह बराड़, निदेशक प्रसार शिक्षा ने कहा कि सितंबर 2024 के मेले में गाय पालन, मुर्गियां पालने और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने वाले प्रगतिशील किसानों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इन पुरस्कारों को नकद राशि और प्रमाण पत्र के साथ प्रदान किया जाएगा। पशु पालकों को अपना आवेदन पत्र पूर्ण विवरण (अपने अनुभव और अपने फार्म की तस्वीरें आदि ) के साथ निदेशक, प्रसार शिक्षा, गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के कार्यालय में 12- 08-2024 तक जमा कराना होगा।
पुरस्कारों के बारे में बताते हुए डॉ बराड़ ने कहा कि आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए किसानों को अपने जिला निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के अलावा प्रसार शिक्षा निदेशालय, वेटरनरी विश्वविद्यालय, लुधियाना के निदेशक से संपर्क करना चाहिए। आवेदन फॉर्म प्रोफार्मा लिंक https://www.gadvasu.in/notices/9319 से भी डाऊनलोड किया जा सकता है।
डॉ बराड़ ने कहा कि प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच के बाद विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की एक टीम विभिन्न फार्मों का दौरा कर उनका गहन मूल्यांकन करेगी और विजेता पशुपालकों का फैसला करेगी।उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को बेहतर रोजगार भी मिलेगा, पारंपरिक कृषि में विविधता आएगी और ग्रामीण लोगों की सामाजिक और आर्थिक आजीविका बेहतर होगी।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp