लुधियाना-01-जनवरी 2024 - गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने पशुपालन व्यवसायों में प्रगतिशील किसानों को इस वर्ष मुख्यमंत्री पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन प्राप्त होने की तिथि 31 जनवरी, 2024 तक निर्धारित की है। डॉ प्रकाश सिंह बराड़, निदेशक पसार शिक्षा ने कहा कि मार्च 2024 के पशुपालन मेले में भैंस पालन, मछली पालन, सुअर पालन और बकरी पालन के क्षेत्र में प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार दिया जाएगा।
इन पुरस्कारों में नकद राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे। पशुपालकों से अनुरोध है कि वे अपना आवेदन पत्र पूर्ण विवरण (अपने अनुभव और अपने फार्म की तस्वीरों आदि सहित) निदेशक पसार शिक्षा, गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के कार्यालय में 31-01-2024 तक जमा करें।
डॉ बराड़ ने पुरस्कारों के बारे में बताते हुए कहा कि किसानों को आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के इलावा निदेशक पसार शिक्षा, गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा प्रोफार्मा निर्धारित लिंक – https://www.gadvasu.in/notices/8418> से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
डॉ बराड़ ने कहा कि प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच के बाद विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की टीम विभिन्न फार्मों में अपनाई गई और किसानों द्वारा स्वयं विकसित की गई नवीनतम तकनीकों का बारीकी से मूल्यांकन करके फार्मों और विजेताओं का निर्णय करेगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस तरह के पुरस्कार ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं को पशुपालन से संबंधित पेशे अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इससे युवाओं को बेहतर रोजगार भी मिलेगा, पारंपरिक कृषि में विविधता आएगी और ग्रामीण लोगों के सामाजिक और आर्थिक जीवन में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक पशुपालक आवेदन पत्र समय पर भेजने का कष्ट करें।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp