लुधियाना 17 मार्च 2025- गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के वेटरनरी साइंस कॉलेज के 2019 बैच के 93 स्नातक वेटरनरी विद्यार्थियों के लिए उनके पेशे के प्रति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। डॉ प्रहलाद सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल, वाइस चांसलर, विशिष्ट अतिथि, डॉ. अमित नैन, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के कार्यकारी सदस्य और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया।
डॉ जतिंदर मोहिन्द्रू , पशु अस्पताल के निदेशक ने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ स्वर्ण सिंह रंधावा, डीन, वेटरनरी साइंस कॉलेज ने इन विद्यार्थियों को शपथ दिलाई तथा उनसे पशु चिकित्सा पेशे के उच्च मानदण्डों को सदैव बनाए रखने को कहा। इन विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया तथा डिग्री के दौरान कैम्पस में बिताए गए समय के अनुभव भी साझा किए। डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि उन्हें अपने जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाए रखने के लिए खेल और कलात्मक गतिविधियों में भाग लेते रहना चाहिए।
डॉ अमित नैन ने इन छात्रों को पशु स्वास्थ्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा क्षेत्र के उच्च मानकों को ध्यान में रखते हुए अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अध्ययन समय को दर्शाती एक वीडियो फिल्म भी दिखाई गई, जिसे काफी सराहना मिली। डॉ गुरप्रीत सिंह प्रीत ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारी, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण शामिल हुए। यह कार्यक्रम कैरस लैबोरेटरीज प्रा. लिमि. द्वारा आयोजित किया गया था। कैरस लैबोरेटरीज द्वारा क्लीनिकल विषयों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः 51,000 रुपये, 35,000 रुपये और 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp