पटियाला- जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव शर्मा जी के निर्देशानुसार आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल सिविल लाइन पटियाला में प्रिंसिपल सीमा उप्पल जी के नेतृत्व में ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसाइटी पटियाला के सहयोग से स्कूल में पौधे लगाए गए और विद्यार्थियों को पौधे लगाने के लिए दिए गए।
प्रिंसिपल सीमा उप्पल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जन्मदिन पर "हर मनुष्य लाए दो रुख" अपनी माँ के नाम पर 'एक पेड़ माँ के नाम' जरूर लगाना चाहिए और इसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण को मानवीय जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया और प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे/रुख लगाने के लिए प्रेरित किया।
श्री काका राम वर्मा जी ने कहा कि हमें अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उपकार सिंह ने कहा कि हमें पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना जरूरी है, तभी पौधा लगाने का फायदा है। इस अवसर पर श्री राम लाल, नवजोत कौर, सतवंत कौर, मोनिका शर्मा और समूह स्टाफ उपस्थित थे।
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत एसएसएसएस सिविल लाइन में पेड़ लगाए गए और विद्यार्थियों को वितरित किए गए - प्रिंसिपल सीमा उप्पल
