हांसी:- आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन के उद्देश्य से आज हांसी रेलवे स्टेशन पर “यात्री संपर्क अभियान” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रा कर रहे नागरिकों को भारत में निर्मित उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्यमों के समर्थन तथा स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा,विधायक विनोद भयाना, भाजपा हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर  यात्रियों से संवाद स्थापित किया। यात्रियों को आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों से अवगत कराया गया और उन्हें जागरूकता सामग्री, पंपलेट तथा वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया गया।
इस दौरान यात्रियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभों की जानकारी दी गई। यात्रियों से स्थानीय उद्योग, कारीगरों एवं छोटे व्यवसायों को समर्थन की अपील की गई 
अभियान के आयोजकों ने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती स्थानीय उद्योगों के विकास से जुड़ी है, और यदि नागरिक स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तो भारत वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत होकर उभर सकता है।
इस दौरान अशोक कनौजिया,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोल्डी सैनी,भाजपा हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना,मंडल अध्यक्ष श्याम खांडा,मनजीत जांगड़ा, पार्षद बलवान गुर्जर,पुनीत मदान, मुकेश शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।