करनाल, 16 मई:- जिला पुलिस करनाल के थाना शहर की टीम द्वारा उप निरीक्षक विजय कुमार की अध्यक्षता में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतन पुत्र बुरा निवासी आरके कॉलोनी, मुरथल जिला सोनीपत तथा कारण पुत्र रामेन निवासी चांद सराय डेहा बस्ती, करनाल के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 2 किलो 800 ग्राम तांबे की तार बरामद की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने थाना शहर करनाल में शिकायत दी थी कि उसने जुंडला गेट, जुरियाँ कुआँ, नजदीक सेवक सभा हॉल, करनाल में एक मकान खरीदा हुआ है। दिनांक 03 मई 2026 की रात को दो युवक उसके घर में घुस गए तथा घर से बिजली की पुरानी वायर सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। 
शिकायत के आधार पर थाना शहर करनाल में मुकदमा नंबर 280 दिनांक 03/05/2026 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसकी सहायता से दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों से चोरीशुदा 2 किलो 800 ग्राम तांबे की तार बरामद की गई। 
गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।