चंडीगढ़- ट्राइसिटी सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन (पंजीकृत) चंडीगढ़ ने सेक्टर 33 स्थित कम्युनिटी सेंटर में केक काटकर अपनी अध्यक्ष राजिंदर कौर सहदेव (निम्मी) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इससे पहले, एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने शादी जैसे माहौल में राजिंदर कौर सहदेव का जन्मदिन मनाया। 
तेरा ही तेरा मेडिकोज सेक्टर 32 चंडीगढ़ प्रभारी डी.पी. सिंह (पूर्व सीईओ तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, पूर्व सीईओ एचएसजीएमसी, पूर्व डीजीएम पंजाब एंड सिंध बैंक, संस्थापक सदस्य, सलाहकार और पूर्व अध्यक्ष जीपीएसएस) ने राजिंदर कौर सहदेव (निम्मी) को स्मृति चिन्ह भेंट किया और सिरोपा भी डाला। 
केक काटने के बाद डांस पार्टी ने ऐसा समां बाँधा कि लगा ही नहीं कि ये किसी सीनियर सिटीजन की पार्टी है। सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए। 
इस मौके पर दिलबाग सिंह मावी (उपाध्यक्ष, ट्राईसिटी सीनियर सिटीजन एसोसिएशन (रजि.)), सतनाम सिंह नामी, समाजसेवी सुरिंदर सिंह बुड़ैल, तेरा ही तेरा से सतपाल कोहली, श्री सहगल, श्री मनोचा, एस.पी. सिंह आदि मौजूद थे।