होशियारपुर- गांव लंगेरी में बने शहीद भगत सिंह पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जी का शहीदी दिवस उनकी क्रांतिकारी बुद्धिमत्ता और बलिदानी जीवन को नमन करते हुए मनाया गया।
इस अवसर पर स्टेट अवार्डी अध्यापक अवतार लंगेरी ने सभी आए हुए लोगों का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि आज सच्चाई और न्याय की मांग करने वाली आवाजों को दबाकर लोगों की आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है और लोगों से किए गए वादे हवा में लटके हुए हैं। 
भगत सिंह की फोटो लगाने से कोई भगत सिंह नहीं बन सकता। इसलिए भगत सिंह के सपनों का समाज बनाने के लिए उनकी किताब का अगला पन्ना पलटने की जरूरत है। इस अवसर पर सुखदेव सिंह संघा रिटायर्ड इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस ने कहा कि गांव लंगेरी के एनआरआई गांव की मिट्टी से जुड़े रहे हैं और शहीदों के विचारों को हर तरह की मुसीबतों में साथ लेकर चलते रहे हैं। 
गांव के हर काम में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिसके लिए हम गांववासी हमेशा इनके ऋणी रहेंगे। आज के कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह संघा, अमनिंदर सिंह कनाडा संघा, कुलविंदर सिंह मैनेजर उधम इंटरप्राइजेज माहिलपुर, अमरजीत कुमार मैडम मीनाक्षी अमर बुक सेंटर माहिलपुर, जतिंदर पाल ज्योति दीपक मोबाइल माहिलपुर, मैडम माया देवी रिटायर्ड हेड टीचर सरकारी एलिमेंट्री स्कूल लंगेरी और मैडम राजिंदर कौर संघा और पारस होशियारपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।