पटियाला:- टेक्निकल सर्विस यूनियन सर्कल पटियाला के प्रधान हरजीत सिंह ने एक बयान के माध्यम से बताया कि आज दिनांक 02-12-2025 को पटियाला सर्कल की वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में हरजीत सिंह, बरेश कुमार, इंदरजीत सिंह, भगवान सिंह, गुरदीप सिंह पच्छम मंडल पटियाला, करमजीत सिंह, हैप्पी, महेश कुमार ने हिस्सा लिया। इसमें विशेष रूप से विजय देव, जतिंदर सिंह चड्ढा तथा गुरदीप सिंह पटियाला शामिल हुए। 
इस मीटिंग में फैसला किया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सब डिवीजन स्तर पर बिजली एक्ट 2025 की अर्थियां और जमीनें बचाने के लिए दिए जा रहे धरनों में टेक्निकल सर्विस यूनियन के सारे कामे सब डिवीजन स्तर पर शामिल होंगे। इस संबंधी किसान जत्थेबंदियों द्वारा रखी मीटिंग 03-12-2025 में भी सर्कल कमेटी शामिल होगी। इसके अलावा सर्कल कमेटी ने एक मत पारित करके पंजाब सरकार से मांग की कि पी.आर.टी.सी./पनबस के कच्चे कामियों पर जुल्म ढाना बंद किया जाए।
 गिरफ्तार किए कामियों को तुरंत बिना शर्त रिहा किया जाए, सस्पेंड और टर्मिनेट कामियों को फिर से नौकरी पर बहाल किया जाए, किलोमीटर स्कीम के तहत किए टेंडर तुरंत रद्द किए जाएं तथा निजीकरण की नीति को रद्द किया जाए। यदि ऐसा न किया गया तो टेक्निकल सर्विस यूनियन भंगल की पटियाला सर्कल कमेटी इस संघर्ष में योगदान डालेगी। 
इसके अलावा बिजली बोर्ड में काम कर रहे कच्चे कामियों को पक्का किया जाए, उनके संघर्ष को पक्का करके खत्म करने की नीति अपनाई जाए। इसके साथ ही पटियाला सर्कल के टेक्निकल सर्विस यूनियन के दो नेताओं को हाईकोर्ट के फैसले अनुसार बहाल किया जाए।