हरोली/ऊना, 23 फरवरी (नारायण प्रभाकर):-  प्रेस क्लब हरोली के सदस्यों ने सोमवार को जिला ऊना के पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात प्रेस क्लब हरोली के प्रधान नारायण प्रभाकर के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस दौरान कानून-व्यवस्था, पत्रकारों की सुरक्षा, सूचना के पारदर्शी आदान-प्रदान तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने प्रेस और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि दोनों संस्थाएं समाज के प्रति जवाबदेह हैं और सकारात्मक सहयोग से व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा आवश्यक सहयोग हर संभव उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, महासचिव नवीन महें, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर, उपाध्यक्ष नितिश शर्मा, कार्यकारी सदस्य पी.डी. पाठक, मुख्य सलाहकार राजन चब्बा, प्रेस सचिव पंकज चौपड़ा, कार्यालय सचिव सुलिन्द्र चोपड़ा, संगठन सचिव नरेश सिंघा तथा कार्यकारी सदस्य विकास कौंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और भविष्य में भी आपसी समन्वय व सहयोग बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई।