पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के फैकल्टी एसोसिएशन ने कोलकाता में हाल ही में हुई भीषण घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 17.08.2024 को भारतीय चिकित्सा संघ के साथ-साथ अन्य आईएनआई द्वारा आहूत हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय लिया है। तदनुसार, 17 अगस्त, 2024 को पीजीआईएमईआर में पुराने और नए दोनों रोगियों के लिए सभी बाह्य रोगी विभाग सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, आपातकालीन और गंभीर देखभाल सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।