रतिया,1 मार्च:- शहीद दविंदर सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया के स्टाफ व कार्यवाहक प्राचार्य के वीच 21फ़रवरी से चल रहा विवाद आखिरकार सर्व समाज सभा रतिया तथा शहीद देविंदर सिंह यादगारी ट्रस्ट की मध्यस्ता से समाप्त हो गया है।  
महाविद्यालय  में सर्व समाज सभा रतिया के अध्यक्ष सतपाल जिंदल की अध्यक्षता में सर्व समाज सभा एवं शहीद देविंदर सिंह यादगारी ट्रस्ट व महाविद्यालय स्टॉफ की हुई महापंचायत में महिला महाविद्यालय के पूर्व डी डी ओ सहायक प्रो परमजीत सिंह संधा व अन्य स्टाफ के बीच में चल रहा विवाद आज उस समय हल हो गया है जब महाविद्यालय के शिकायतकर्ता स्टाफ ने खुलकर सर्व समाज सभा के समक्ष अपनी बात रखी और प्रो परमजीत संधा ने अपनी बात रखते हुए स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा मांगी गईं सूचनाओं व अन्य कार्यों को पूर्ण करने के लिए मानसिक दवाव बना हुआ था। जिससे तलखी में शब्द बोले गए हों।
 सर्व समाज सभा व शहीद देविंदर सिंह यादगारी वेल्फेयर ट्रस्ट के वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि स्टॉफ के आपसी टकराव से छात्राओं की पढ़ाई पर बुरा असर पढ़ता है। उन्होंने कहा कि आपकी इस प्रकार खींचतान बनी रही तो महाविद्यालय में पढ़ाई का माहौल कैसे बन पायेगा। सभा और शहीद देविंदर सिंह ट्रस्ट के वक्ताओं का आग्रह मानते हुए अपनी अपनी समस्या का खुलासा करने के बाद कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर रहते हुए जाने अनजाने में स्टॉफ के साथ व्यवहार से संबधित बात पर असहज शब्दों से आहत पहुंचने पर महसूस किया और आगामी समय में बिना किसी द्वेष भावना से छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने पर सभी ने सहमति प्रगट की। 
सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन जगजीत सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त समस्त स्टॉफ से हम भविष्य में पूर्ण आशा करते हैं कि समर्पित भावना से ड्यूटी के साथ बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाओगे। स्टॉफ ने एकमत होते हुए लिखित में कहा कि आगे से किसी प्रकार का द्वेष भाव नहीं रखेंगे और न ही किसी प्रकार की प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष कोई कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया जायेगा।
बैठक में शामिल सभा के उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह नैन, कोषाध्यक्ष शेर सिंह भुल्लर, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट बलिंदर शर्मा, महासचिव डॉ नैब सिंह मंडेर ने अपने अपने सम्बोधन में कहा कि उपस्थित समस्त स्टॉफ ने अपनी अपनी समस्या का खुलकर खुलासा किया है और बिना किसी द्वेष भावना से आगामी समय में महाविद्यालय में अच्छी सेवाएं देने की बात से उनको खुशी महसूस हुई है उन्होंने कहा कि सभा सदैव आपके साथ ख़डी होगी।
इस अवसर पर खालसा त्रि-शताब्दी राजकीय महाविद्यालय के स्टॉफ का भी पूर्ण सहयोग प्रशांसनीय रहा। महापंचायत में सभा अध्यक्ष सतपाल जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन जगजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह नैन, समाज सेवी अशोक मदान, महासचिव डॉ नैब सिंह मंडेर, कोषाध्यक्ष शेर सिंह भुल्लर, बलिंदर शर्मा, मिडल हैड संदीप संधा, देश राज, देवीलाल, राकेश कम्बोज, हरविंदर सिंह, डॉ बीरबल सिंह, प्रो बरुण बजाज, प्रो सुरेंद्र सभरवाल, प्रो कृष्ण लाल, डॉ अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, प्रो सर्वजीत सिंह, प्रो जसवीर सिंह, प्रो प्रियंका रानी, जतिन्दर सिंह, संजय कुमार, प्रो सुरेंद्र शर्मा, प्रो रितु,कमलजीत कौर, सुनीता देवी, डॉ बलकार सिंह सहित स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।