हांसी:–आयल मिल एसोसिएशन,हांसी के प्रधान अंकित गोयल ने प्रैस को जारी एक ब्यान में बताया कि खरड़िया आयल मिल, बड़सी गेट के बाहर, हांसी पर हांसी व्यापार मण्डल के दूसरी बार प्रधान चुने जाने पर प्रवीण तायल का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर हांसी व्यापार मण्डल के प्रधान प्रवीण तायल का फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया गया।  
प्रवीण तायल ने आयल मिल एसोसिएशन के सभी सदस्यों का स्वागत समारोह करने के लिए आभार जताया और यह आश्वासन दिया कि वे व्यापारियों की मांगों को प्रशासन के आगे पूर्व की भांति दृढ़ता पूर्वक उठाते रहेंगे और उनके सामने आई समस्याओं का निदान करने में कभी कोई कसर नही छोड़ेंगे।
इस अवसर पर गुप्ता आयल मिल से राजेश मित्तल, लक्ष्मी आयल एण्ड जनरल मिल्ज से नितिन सिंगला, अग्रवाल आयल मिल से सतवीर तायल, शिव शक्ति आयल मिल से यशकिशोर सिंगला, कृष्ण काॅटन आयल मिल से मोहित मित्तल, माता शकुम्बरी आयल मिल्ज से सूरजभान वर्मा, नीलकण्ठ आयल मिल से राजू सोनू, सिंगला आयल मिल से संजय सिंगला, अर्जुन आयल मिल्ज से सुरेन्द्र खरड़िया, लक्ष्मी गामड़ा खल भण्डार से सज्जन गोयल, मित्तल आयल एवं जनरल मिल्ज से अनूप मित्तल, खरड़िया आयल मिल्ज से चन्द्रभान खरड़िया, लक्ष्मी आयल मिल्ज से पवन गोयल, उत्तम आयल मिल्ज से अभिषेक सिंगला व शहर के काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।