संतोषगढ़/ऊना, 13 फरवरी (पंकज चोपड़ा): आज वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद संतोखगढ़, ज़िला ऊना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राम नारायण प्रभाकर एवं सचिव जगमोहन सिंह वालिया का हिमाचल प्रदेश राज्य स्तर की एल्डर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश शिमला में क्रमशः सलाहकार एवं संयोजक नियुक्त किए गए।
इस सम्बन्ध में 12 फ़रवरी 2026 को राज्य स्तर की मीटिंग मंडी शहर हिमाचल प्रदेश में प्रांतीय अध्यक्ष श्री अशोक अवस्थी जी अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में विशेष तौर पर ज़िला मंडी के अध्यक्ष श्री रणपत सिंह राणा उपस्थित रहे और श्री एम एस चंदेल ने स्टेज़ का संचालन बखूबी निभाया।
संतोख गढ़ से सचिव जगमोहन सिंह वालिया, दिलबाग सिंह वैद और भाग सिंह सैनी ने मंडी शहर हिमाचल प्रदेश में शामिल हुए।
इस मौके नव नियुक्त राज्य संयोजक एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद संतोखगढ़ के सचिव जगमोहन सिंह वालिया ने अपने भाषण के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर बोलते हुए राज्य अध्यक्ष श्री अशोक अवस्थी से आग्रह किया कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को एच आर टी सी परिवहन सम्मान कार्ड के द्वारा 30 % की रियायत को बढ़ा कर 60 % किया जाना चाहिए और बसों में जगह न मिलने पर सीट दिलवाई जाना, राज्य में बैंकों, डाकघरों, हस्पतालों और विभिन्न पब्लिक डिलिंग दफ्तरों वरिष्ठ नागरिकों को आरक्षित लाईन में लगाना और प्रमुखता से उनका काम निपटाना चाहिए।
इसके इलावा वालिया ने कोरोना काल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को रेल भाड़े में मिलने वाली 50% रियायत को केंद्र सरकार द्वारा रोक दिया गया था जो कि जल्दी बहाल कराई जाए।
राज्य अध्यक्ष श्री अशोक अवस्थी जी ने आश्वासन दिया कि जगमोहन सिंह वालिया द्वारा उपरोक्त सभी उठाए मसलों पर गम्भीरता से विचार किया जाएगा और राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार तक उठाया जायेगा।
