करनाल, 5 फरवरी:- हरियाणा सरकार के औद्योगिक एवं वाणिज्य विभाग द्वारा महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल के सहयोग से स्टार्टअप हरियाणा कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ एमएचयू के माननीय प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। कार्यशाला में 86 विद्यार्थियों ओर उद्यमियों ने भाग लिया।
 माननीय प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने हरियाणा सरकार की स्टार्टअप नीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज का युग नवाचार का है, उन्होंने स्टार्टआप के असफल होने पर चिंता व्यक्त करते कहा कि उत्पाद को बाजार के अनुसार विकसित करने पर ही सफलता पाई जा सकती है। उद्यमी कैसे बने, किस प्रकार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाएं, मार्केटिंग किस प्रकार करें। इन सब में उत्पाद की मार्केटिंग सबसे जरुरी होती है। माननीय कुलपति प्रो. सुरेश ने कहा कि उद्यमिता का उदेश्य केवल विद्यार्थियों को नौकरी योग्य बनाना ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने भी है। 
प्रबंधन शास्त्र के 80 अनुपात 20 के फामूले पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार सफलता 80 प्रतिशत सफलता केवल 20 प्रतिशत के प्रयासों से हासिल होती है। उन्होंने कहा कि सरकार नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है, जिससे युवा सफल बिजनेसमैन बने ओर दूसरों को रोजगार उपलब्ध करवाएं। औद्योगिक एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारी प्रसून माथुर ने बताया कि  स्टार्टअप हरियाणा सरकार के मुख्य वक्ता के रूप में स्टार्टअप के विभिन्न पहलूओं पर प्रकाश डाला। 
यह बताया कि जो लोग दो वर्ष के भीतर अपना व्यवसाय शुरू कर चुके है या करने की योजना बना रहे है। उन्हें सरकार की ओर से किस प्रकार वित्तीय सहायता ओर बुनियादी ढ़ाचे के लिए अनुदान कर सकती है। उन्होंने हरियाणा सरकार के स्टार्टअप के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ओर महत्व पर प्रकाश डाला। बागवानी महाविद्यालय के डीन डॉ. देवराज ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। 
कार्यशाला में बिजनेस क्वीज का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों से अपने व्यवसाय शुरू करने एवम हरियाणा सरकार की नीतियों से सम्बधित प्रश्न पूछे गए, जिनमें विद्यार्थियों ओर उद्यमियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एमएचयू के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ओर एक प्रतिष्टित उद्यमी को पुरस्कार दिया गया। 
सफल उद्यमियों ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। सोशल साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ संजय जोशी ने कार्यशाला में आए माननीय कुलपति, रजिस्टार, डीन, डीएसडब्ल्यू, उद्यमियों ओर विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। मौके पर  कुलसचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ विजय पाल यादव, छात्र कल्याण निदेशक प्रो रंजन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।