करनाल,11 अक्टुबर: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव, किसान नेता, कॉलम लेखक तथा समाज सेवी रमेश सैनी को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर बिहार की ओर से उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार में आयोजित एक विशाल समारोह में पत्रकारिता विषय में विद्यावाचस्पति (पीएचडी) डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया ।
उन्हे यह सम्मान उनकी लेखन समाज सेवा साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र मे अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया। हरिद्वार मे आयोजित विशाल समारोह में यह सम्मान उन्हे उत्तराखंड के राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, उत्तराखंड संस्कृत विभाग के निदेशक व उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ आनंद भारद्वाज, विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उप कुलपति डॉक्टर श्री गोपाल नारसन के द्वारा दिया गया ।
इस दौरान आयोजित समारोह में देश के कोने-कोने से प्रबुद्ध अलग-अलग विषय के विद्वानों ने भाग लिया । इस अवसर पर उन्हे अंग बस्त्र और प्रशसती पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि ने उनकी सेवाओ की सराहना की। श्री सैनी को इससे पहले कई राष्ट्रीय, प्रदेश सरकारों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
उन्हे हरियाणा सरकार और महाराष्ट्र सरकार द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र मे सम्मानित किया था। वह देश के कई प्रतिस्थापित समाचार पत्र पत्रिका मे लिखते रहते है। उनकी राजनीतिक सामाजिक साहित्यिक क्षेत्र मै सेवाएं उल्लेखनीय रही है। उनकी इस उपलवधि पर पत्रकारों, समाज सेवी राजनेताओ ने बधाई दी है।
कलम का करिश्मा पत्रकारिता में योगदान के लिए रमेश सैनी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
