हुशियारपुर:- जिला हुशियारपुर के कस्बा कोट फतूही में पिछले काफी समय से अक्सर जाम लग जाता था, बेशक कोट फतूही से मननहांणा रोड, आदमपुर रोड, गडशंकर रोड हो या फिर बहिराम रोड हो, हर 15 मिनट बाद जाम लग जाता है। जिस बारे में कई बार क्षेत्र  के गणमान्य लोगों द्वारा संबंधित विभिन्न अधिकारियों के पास शिकायत भी की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। 
आज थाना माहिलपुर के थाना प्रभारी मदन सिंह  द्वारा अपनी पुलिस पार्टी और कोट फतूही पुलिस चौकी के प्रभारी सुखविंदर सिंह  के साथ मिलकर बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटाए और गलत पार्किंग वाली गाड़ियों के चालान भी किए।
दुकानदारों को भविष्य में चेतावनी दी कि अगर किसी भी दुकानदार ने अपनी दुकान का सामान बढ़ाकर लगाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।साथ ही  थाना प्रभारी ने कहा कि आज की इस कार्रवाई का आने वाले समय में फॉलो अप भी समय-समय पर लिया जाएगा। 
अगर इस दौरान किसी दुकानदार या फिर रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा नाजायज कब्जा किया हुआ मिला तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।