अंबाला, 20 दिसंबर:- नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा बीते कल अर्बन एरिया बराड़ा के गांव बुडियों, गांव मुलाना तथा गांव पत्ती भगेडू, जिला अंबाला में लगभग 40.0 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही 13 अवैध कॉलोनियों में तोड़-फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गयी। इस कार्यवाही के दौरान अवैध कॉलोनीयों में बनी हुई कच्ची सडक़ों के जालो तथा लगभग 60 निर्माणों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।
मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान, कनिष्ठ अभियंता श्री अभिषेक कौशिक, क्षेत्रान्वेषक श्री रविन्द्र, एस0एच0ओ0 इन्फोरसमेन्ट, एस0एच0ओ0 मुलाना भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं।
अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।
जिला योजनाकार दस्ते ने तीन गाँवों में विकसित की जा रही 13 कालोनियों पर पीला पंजा चलाया
