करनाल, 29 नवंबर- जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को मंगलसेन सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जंयती समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन ने बताया कि पैनल अधिवक्ता नरेश कुमार रंगा व पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल ने जन साधारण को मुफ्त कानूनी सेवाओं, नालसा की योजनाओं व लोक अदालत के लाभों के बारे में जानकारी दी।
 उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय सहित सब डिवीजन इन्द्री, असंध व घरौंडा की अदालतों में किया जाएगा। इस लोक अदालत में लंबित मुकदमों का निपटारा आपसी समझौते से किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिला न्यायालय परिसर में लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु हेल्प डेस्क लगाया गया है, जिसमे पैनल अधिवक्ता मुकेश कुमार व फ्रंट ऑफिस कोऑर्डिनेटर बलकार सिंह द्वारा मुफ्त कानूनी सेवाओं, नालसा की योजनाओं व लोक अदालत बारे जानकारी प्रदान की जाती है।
श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
सीजेएम डाॅ इरम हसन ने बताया कि श्रमिकों को उनके अधिकारों व बाल श्रम की रोकथाम के लि, नवंबर माह मे श्रमिक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्थानों व स्कूलों मे जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इंस्पैक्टर राजेशलता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भादसों में जागरूकता शिविर का आयोजन कर श्रमिक सुरक्षा अभियान, दुर्गा शक्ति एप व नशा निषेध के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने व बाल श्रम में भाग न लेने के लिए प्रेरित किया।