रतिया 11 नवंबर:- हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला ने मार्केट कमेटी कार्यालय में अनाज मंडी में कार्य कर रहे मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और शीघ्र निपटान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव को कहा कि मजदूरों को धान खरीद कार्य में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि अनुसूचित जाति वर्ग को सरकारी योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों और सुविधाओं का पूरा लाभ मिले।
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला ने मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिए कि 10 दिन के अंदर मंडी व दुकानों के अंदर कार्य कर रही लेबर की रिपोर्ट, चौकीदारो की रिपोर्ट, गेट पास, लेबर की पेमेंट आदि बारे रिपोर्ट आयोग को भेजे। उन्होंने अनाज मंडी में मजदूरों के लिए पीने के लिए पानी का प्रबंध, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस विभाग को 1 जनवरी 2025 से नशे के कारण कितनी मृत्यु व एससी एसटी के तहत कितने मुकदमे दर्ज हुए उनकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, मार्केट कमेटी सचिव राजकुमार, फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, वेयर हॉउस मनैजर सोमबीर, विज्ञान सागर बाघला, पारस सिंगला, उमाकांत सिंगला सहित अन्य अधिकारी व आढ़ती मौजूद रहे।
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने मार्केट कमेटी कार्यालय में मजदूरों की सुनी समस्याएं
