खरड़, 26 सितंबर 2024:- 'आप दी सरकार आप दे दुआर' अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों की श्रृंखला के तहत खरड़ के 5 गांवों चडियाला, भरतपुर, बाडीवाला, पातड़ा और सोय माजरा का गांव सोय माजरा में 27 सितंबर को लगने वाला कैंप पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।
यह जानकारी एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह ने दी।
'आप दी सरकार आप दे दुआर' मुहिम के तहत 27 सितंबर को खरड़ के गांव सोय माजरा में लगने वाला कैंप स्थगित कर दिया गया है।
