गढ़शंकर: क्षेत्र के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरिंदर पाल शर्मा (स्वर्ण व रजत पदक विजेता) ने भाग लिया। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए अभिभावक विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का आनंद उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल श्रीमती जसप्रीत कौर के संबोधन से हुई। तत्पश्चात विभिन्न परेड टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। मशाल प्रज्ज्वलन समारोह स्कूल के उन खिलाड़ियों द्वारा किया गया, जिन्होंने जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्कूल का नाम रोशन किया है तथा स्कूल के लिए अनगिनत पदक जीते हैं। खेल उत्सव में एथलेटिक्स व व्यायाम गतिविधियों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रबंध निदेशक श्रीमती सुरिंदर कौर बैंस ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया तथा बच्चों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के प्राइमरी विंग का वार्षिक खेल उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
