फतेहाबाद,11फ़रवरी:- ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के जिला व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक आज व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूर्यवंशी अर्जुन कटारिया की अध्यक्षता में हुई। अनाज मण्डी स्थित कार्यालय में हुई इस बैठक में विशेष तौर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ तथा महिला जिला प्रधान डॉ. सुमन बजाज भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने संस्थापक सूर्यवंशी कमल हाणडा के दिशा निर्देशों पर जिला व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की।
 व्यापार प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी में सूर्यवंशी अर्जुन कटारिया को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके अलावा दीपक मेहता को महासचिव, तिलक राज मोंगा, गुलशन ग्रोवर व महेश जताना को उपाध्यक्ष, साहिल तनेजा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेन्द्र मोंगा को सचिव, संजय मेहता को मुख्य सलाहाकार, राजेश मोंगा को सलाहाकार चुना गया। सुमेश मुंजाल, जगदीश बजाज, नरेन्द्र टुटेजा, नरेश जताना को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। 
इसके अलावा महेश मक्कड़, पूर्व पार्षद को फतेहाबाद विधानसभा अध्यक्ष तथा प्रवीण सचदेवा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष अर्जुन कटारिया व अन्य पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया है कि संगठन द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया है, वह उस भरोसे को टूटने नहीं देंगे व उम्मीद से भी अधिक कार्य करके संगठन और समाज को एकजुट व मजबूत करने का प्रयास करेंगे। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सूर्यवंशी धर्मपाल चावला, परम अरोड़ा, गुरदीप सिंह बग्गा, विनोद अरोड़ा, अशोक नारंग, राजकुमार फुटेला, कपिल खत्री, भीमसैन मेहता, पवन रूखाया, सुदर्शन नरूला, अंजू खत्री, दीपा आहूजा, सीमा मेहता, ममता रहेजा, अंजलि कामरा, सुषमा सेठी, जेडी बत्रा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।