होशियारपुर, 06 सितंबर, 2026: लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल की ओर से प्रधान लायन विजय अरोड़ा के नेतृत्व में शिक्षक दिवस श्रद्धा एवं सम्मानपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन हरीश बंगा एवं उनकी धर्मपत्नी लायन लेडी रजनी बंगा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह का मंच संचालन प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने बखूबी निभाया।
संजीव अरोड़ा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र का निर्माण करते हैं। राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव विद्यालयों में रखी जाती है और शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान एवं राष्ट्र निर्माण का सम्मान है। समारोह के दौरान चंद्र प्रकाश सैनी (सरकारी स्कूल बागपुर), मनोज कैनेडी (सेवानिवृत्त हेडमास्टर, सरकारी हाई स्कूल फतेहगढ़), दीपक तलवाड़ (सरकारी हाई स्कूल मंडियालां) और अश्वनी दत्ता (सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन) को स्मृति चिन्ह एवं दोशाला भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि लायन हरीश बंगा और क्लब प्रधान लायन विजय अरोड़ा ने कहा कि समाज के सच्चे मार्गदर्शक शिक्षकों ਦਾ सम्मान करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्रदीप मिन्हास और गौतम ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की सफलता में लायन उमेश राणा का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर सचिव राजेश नंदा, विजय गुप्ता, कुलविंदर सिंह सिद्धू, हरीश चुघ, डॉ. राजिंदर गुप्ता, कुमार गौरव, एच.के. नाकड़ा, सुखवंत सिंह, अरविंद बिंद्रा, दीपक नरूला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।