चंडीगढ़:- आज सरकारी मॉडल मिडल स्कूल सेक्टर-23 चंडीगढ़ में विश्व पंजाबी प्रचार सभा चंडीगढ़ द्वारा अध्यापक सम्मान और बच्चों को स्टेशनरी/किताबें बांटने के लिए समारोह करवाया गया। इस समारोह में प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि राज कुमार साहोवालिया, पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी पंजाब सरकार और प्रसिद्ध साहित्यकार श्री प्रेम विज विशेष अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता संस्था के प्रधान प्रिं. बहादर सिंह गोसल ने की। अध्यक्ष मंडल में डॉ. पन्ना लाल मुस्तफाबादी, मैडम बलजिंदर कौर शेरगिल और स्कूल मुख्य अध्यापक श्री हरजीत सिंह शामिल थे।
मुख्य अध्यापक हरजीत सिंह ने मेहमानों से जान-पहचान करवाई और स्वागत किया। समारोह की शुरुआत जगतार सिंह जोग द्वारा प्रिं. गोसल रचित गीत "आओ सत्कार गुरमुखी करिए, बाणी गुरां दी हर रोज पढ़िए" गा कर की गई। प्रिं. बहादर सिंह गोसल ने शिक्षा, पर्यावरण और बच्चों को प्रेरणा की महत्ता के बारे में विचार साझा किए। मैडम बलजिंदर शेरगिल ने बच्चों के साथ मिल कर कविता का गायन किया।
इस मौके पर अध्यक्ष मंडल द्वारा स्कूल के मुख्य अध्यापक हरजीत सिंह और मैथ अध्यापक सतिंदर सिंह को शॉल, मोमेंटो, गोल्ड मेडल, किताबों के सेट और फूलों के गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्कूल द्वारा बेस्ट ईको अवार्ड जीतने और पर्यावरण प्रेमी होने के कारण दिया गया। स्कूल के मेहनती माली शिव राम को भी शॉल, मोमेंटो और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद स्कूल के 30 बच्चों को स्टेशनरी और प्रिं. गोसल रचित पुस्तकें बांटी गईं। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बच्चों को मेहनत करके जिंदगी में ऊंचे मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रेम विज ने पढ़ाई के लिए उत्साहित किया, जबकि मैडम बलजिंदर शेरगिल ने बच्चों को छोटी कविताएं और कहानियां लिखने के लिए प्रेरित किया। सतिंदर सिंह ने सम्मान के लिए धन्यवाद किया।
समारोह में स्कूल के बच्चों और अध्यापकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अंत में मुख्य अध्यापक हरजीत सिंह ने गरीब बच्चों की भलाई के लिए संस्था द्वारा किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद किया। स्टेज सचिव की सेवा संस्था के जनरल सचिव अवतार सिंह महितपुरी ने बखूबी निभाई।