चंडीगढ़, 10 अगस्त: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.एफ.पी.आई.), मोहाली के एक और कैडेट, हर्षित चौधरी निवासी तलवाड़ा, जिला होशियारपुर का भारतीय नौसेना अकादमी (आई.एन.ए.), एझिमाला, केरल में चयन हुआ है। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने इस कैडेट को बधाई देते हुए उसे प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की समृद्ध विरासत को दर्शाने के साथ-साथ इसके कैडेटों के समर्पण और योग्यता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि संस्थान के कुल 238 कैडेटों ने विभिन्न रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों में प्रवेश प्राप्त किया है, जिनमें से 160 कैडेट भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कुशल और योग्य सैन्य लीडर तैयार करने के प्रति इस संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 15 कैडेटों ने सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) का इंटरव्यू सफलतापूर्वक पास कर लिया है और अब वे भारतीय सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) में प्रशिक्षण शुरू करने के लिए अपने जॉइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं। इस संस्थान के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम., ने कहा कि इस महीने में तकनीकी प्रवेश योजना और अन्य प्रविष्टियों के लिए 11 और कैडेट एस.एस.बी. इंटरव्यू देंगे। उन्होंने कहा कि यह संस्थान अपने कैडेटों को सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने के अवसरों के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध है।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp