हांसी:– उपायुक्त एंव जिला बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष राहुल नरवाल के निर्देश पर जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने एंव उनके सर्वागीण विकास के उद्देश्य से एक जून से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर मे बच्चो को विभिन्न रचनात्मक एंव कौशल आधारित गतिविधियो का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस शिविर के अंतर्गत डांस, मेहंदी, संगीत, सिलाई-कढाई, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा ड्राइंग पेटिंग जैसी गतिविधियो का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षको द्वारा किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चो मे आत्मविश्वास बढाना, उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करना तथा उन्हे आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चो कि प्रतिभा को सही दिशा देने के लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। शिविर मे भाग लेने वाले बच्चो को मनोरंजन के साथ-साथ चीजें सीखने और अपनी कला निखारने का अवसर मिलेगा।
परिषद् ने अभिभावको व स्कूलो से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस शिविर मे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतू प्रेरित करे ताकि बच्चे अपनी रूचि के अनुसार नई कला सीख सके और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सके।
जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने व सर्वागीण विकास के उद्देश्य से एक जून से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन
