हांसी:– सनातन धर्म महिला महाविद्यालय,हांसी की छात्राओं ने प्राचार्य सुरेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व व प्रोफेसर डॉ गीता दहिया, डॉ नीलिमा के निर्देशन में 13वें यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में भाग लिया तथा अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से सराहना बटोरी। 7 से 9 नवंबर 2025 तक गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित हुए यूथ फेस्टिवल में महाविद्यालय की छात्राओं ने 46 में से 36 विधाओं में भाग लिया, जिनमें से 5 विधाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की टीम ने ग्रुप डांस हरियाणवी में प्रथम स्थान, कार्टूनिंग में द्वितीय स्थान, फोल्क सोंग हरियाणवी में द्वितीय स्थान, सोलो डांस हरियाणवी में द्वितीय स्थान व सांग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युवा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना रहा।
महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।
उन्होंने कहा कि छात्राओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रमों के आयोजनों में डॉ सविता मलिक, शीलू कुमारी, चारु गुप्ता, सलोनी, शाईना, मीनू व अन्य स्टॉफ स्दस्यों का भरपूर सहयोग रहा।
सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने 13 वें यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
