क्लास फोर गवर्नमेंट इम्प्लाइज यूनियन पंजाब की जिला सब कमेटी, शिक्षा विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक राज्य प्रधान दर्शन सिंह लुबाना जी के निर्देशों अनुसार आयोजित की गई। इस बैठक में सभी स्कूलों के मिड डे मील वर्करों तथा पंजाब के 8200 स्कूलों में 3000 रुपये वेतन पर कार्य कर रहे सफाई सेवकों और 5000 रुपये पर कार्य कर रहे चौकीदारों की स्थिति को गंभीर चिंता का विषय और एक मजाक बताया गया।
इस बैठक में पंजाब सरकार से मांग की गई कि मिड डे मील कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर उन्हें 26000 रुपये किया जाए। मिड डे मील कर्मचारियों को वर्दियां, 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, वर्ष में 15 छुट्टियां सहित विशेष छुट्टियां दी जाएं तथा उनके कार्य समय में भी वृद्धि की जाए।
इसके साथ ही यह भी मांग की गई कि 3000 रुपये और 5000 रुपये पर कार्य कर रहे सफाई सेवकों और चौकीदारों का वेतन कम से कम 26000 रुपये किया जाए और उनकी ड्यूटी के समय को नियमित किया जाए।
अन्य मांगों में कर्मचारियों का 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता का बकाया, वेतन आयोग का बकाया, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना तथा 25-08-2025 के माननीय न्यायालय के निर्णय को लागू करना शामिल है।
इसके अलावा 200 रुपये जजिया टैक्स की कटौती बंद करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की भी मांग की गई।
इस बैठक में राम प्रसाद सहोता, बलविंदर सिंह पातड़ा, धर्मिंदर सिंह, सावित्री देवी (सदस्य मिड डे मील कुक), संदीप कौर (सदस्य मिड डे मील), सरोज रानी (मिड डे मील कुक सदस्य), निर्मला देवी पातड़ा, सरोज रानी, चरणजीत कौर पातड़ा, जसविंदर कौर आदि उपस्थित थे।