हांसी:- स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत नगर परिषद हांसी द्वारा 19 जुलाई तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बुधवार को वार्ड नंबर 1, 5, 16, 19 एवं 24 में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान डीसी राहुल नरवाल व अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों एवं नालियों की विशेष सफाई की गई। कचरे का त्वरित उठान सुनिश्चित करने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया।
 स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। नगर परिषद द्वारा 13 से 19 जुलाई तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करना और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।