गढ़शंकर (हरि कृष्ण गंगड़):- पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी, गढ़शंकर ने गांव वाहिदपुर की पंचायत को विभिन्न किस्मों के लगभग 90 छायादार और फलदार पौधे भेंट किए।

इस अवसर पर गांव के सरपंच बलविंदर सिंह ने संस्था की इस पहल को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को मिल-जुलकर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे नागपाल अस्पताल, गढ़शंकर के डॉ. आत्मजीत सिंह ने संस्था के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना बहुत जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां बेहतर और स्वस्थ जीवन जी सकें।

संस्था के सदस्य फूला सिंह बीरमपुर, डॉ. लखविंदर कुमार और धर्मजीत सिंह राजा ने कहा कि वे भविष्य में भी इस तरह के समाज कल्याण के कार्य लगातार करते रहेंगे।

इस अवसर पर सरपंच बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, बलविंदर राम, मनजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, डॉ. लखविंदर कुमार, धर्मजीत सिंह राजा, पुनीत नागपाल और सुखवंत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।