गढ़शंकर (हरि कृष्ण गंगड़):- बीत क्षेत्र के ऐतिहासिक छिंझ छराहां मेले के अवसर पर आयोजित कुश्ती मुकाबलों में 200 से अधिक इनामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में शेरा गुज्जर फलाही ने भूपिंदर अजनाला को हराकर पटके की कुश्ती का खिताब जीता। इस अवसर पर महंत अशोक कुमार के नेतृत्व में छिंझ मेले के आयोजकों ने शेरा गुज्जर को ढाई लाख रुपये नकद इनाम और पारंपरिक पगड़ी देकर सम्मानित किया। कुश्ती की शुरुआत संत बाबा सहज दास धर्मपुर वाले और महंत अशोक कुमार ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर करवाई। इस अवसर पर दलजीत सिंह बैंस खुर्दा, तीरथ सिंह मान, पंडित कार्तिक, सूबेदार निर्मल सिंह, संत सन्मुखानंद, बाबा वासदेव धर्मपुर कुटिया सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे।
छिंझ छराहां में पटके की कुश्ती का खिताब पहलवान शेरा गुज्जर फलाही ने जीता
