नवांशहर 27 फ़रवरी- विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज श्री अंकुरजीत सिंह से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया तथा हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर “रोड सेफ्टी अवेयरनेस सोसायटी” के अध्यक्ष जी.एस. तूर, उपाध्यक्ष हरप्रभमहल सिंह, सचिव जे.एस. गिद्दा तथा सलाहकार बिक्रमजीत सिंह व जसवीर सिंह पी.ए. उपस्थित थे। 
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल से जिले के समाजसेवियों द्वारा ट्रेनिंग पार्क व बरनाला कलां मॉडल में किए जा रहे रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यों तथा बीडीसी ब्लड सेंटर द्वारा प्रतिदिन दी जा रही रक्तदान सेवाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें बेटी बचाओ के प्रति जागरूकता के बारे में भी अवगत करवाया। 
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। उन्होंने युवाओं को नशे की बुराइयों से बचाने के लिए जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक की जाएगी।