करनाल 21 अप्रैल:- शहर की सडक़ों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम करनाल तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा पुराने बस स्टैण्ड के पीछे तथा नो वेंडिंग जोन में शामिल आई.टी.आई. रोड से अतिक्रमण हटाया गया। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।
                उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पहले, पुराने बस स्टैण्ड के पीछे मार्केट में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लीड में चलाया गया। इस दौरान सडक़ पर रखे तथा डिवाईडर पर फिक्स किए गए अवैध बोर्डों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इसके अतिरिक्त सडक़ पर अवैध रूप से खड़ी रेहडिय़ों तथा दुकानदारों द्वारा बाहर रखे सामान को भी हटाया गया।
               नो वेंडिंग जोन के तहत आई.टी.आई. रोड पर भी दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में लिया गया। इसके अलावा रेहड़ी संचालकों को नो वेंडिंग जोन में रेहड़ी न खड़ी करने की सख्त चेतावनी दी गई। उन्हें पुन: बताया गया कि नो वेंडिंग जोन में रेहड़ी खड़ी करने या सामान सडक़ पर रखने पर चालान किया जाएगा।  
               उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान शहर को व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदार व रेहड़ी-फड़ी वाले खुद जागरूक बने और अतिक्रमण करने की आदत को छोड़ें। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से दुकान का सामान अपनी सीमा में रखने के निर्देश जारी किए हुए हैं, दुकानदार उसका पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सडक़ों व बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान जारी रहेगा।
               प्रवर्तन दल में नगर निगम की सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह व संदीप कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारी व टीम मौजूद रही।