हिसार:–शहीद भगत सिंह संगठन समिति के प्रधान सरदार कृष्ण ईलावादी की अगुवाई में समिति के पदाधिकारी तथा नगर परिषद हांसी के चयेरमैन प्रवीण इलावादी को शहीद भगत सिंह पार्क व शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में लम्बे समय से सफाई का ना होना, बुजुर्गो के बैठने के लिए कुर्सियों का न होना, पौधो के रख-रखाव के लिए माली का न होना, पार्क में लगे फव्वारे का ना चलना, शहर में बेसहारा पशुओं को ना पकड़ना, गलियों में कुत्ते जो हर किसी को काट रहे है उनको न पकड़ना, बंदरो को न पकड़ना, स्ट्रीट लाईटों को समय पर ठीक न करना, और भी शहर की कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। 
इसके अतिरिक्त संजय सिंह एस.आई. को भी ज्ञापन दिया ताकि बेसहारा पशुओं को जल्द से जल्द पकड़कर आम जनता को राहत दी जाए। चेयरमैन नगर परिषद हांसी ने जल्द से जल्द समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर किशोरी नागपाल, हंसराज खेत्रपाल, रामस्वरूप खट्टर, महिला प्रधान शमां मल्होत्रा, अजय भारद्वाज, पार्षद दुली चन्द,पार्षद सुनील मन्त्री, हमेश खुराना, सन्नी नायक आदि उपस्थित थे।