हरियाणा/हिसार:- सेवा में समर्पित प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संग़ठन अखिल भारतीय सेवा संघ की बैठक हिसार में हुई । जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र ग़ोयल जी ने की। बैठक में बरवाला के वरिष्ठ सदस्य एवं सेवा रत्न वरिष्ठ पत्रकार राजेश सलूजा को सेवा गोल्ड सम्मान से नवाजा गया। श्री सलूजा पिछले 5 वर्षों से संघ के लिए कार्य कर रहे है। इनकी निस्वार्थ सेवा एवं कार्यो को देखते हुए इन्हें सेवा गोल्ड सम्मान से नवाजा गया है।
वरिष्ठ पत्रकार सलूजा ने कहा कि इस सम्मान को पाकर उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है, भविष्य में सेवा संघ जो भी सेवा कार्य ओर जिम्मेदारी मुझे देगा, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उसे पूरा करने का प्रयास क्ररूँगा।
इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक सेवा गौरव मोहिंदर सेतिया एवं प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सपडा ने कहा कि हमे ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओ की आवश्यकता है जो पूरी ईमानदारी से सेवा प्रोजेक्ट में कार्य करें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र ग़ोयल ,प्रांतीय संरक्षक मोहिंदर सेतिया, प्रांतीय अध्यक्ष राजिंदर सपडा, बरवाला शाखा अध्य्क्ष विक्की रहेजा, प्रांतीय सदस्य सन्दीप भाटिया, पवन मालिक शाखा सचिव संजीव भाटिया सेवा रत्न ओम प्रकाश वधवा, सिंगला, गुप्ता, श्रीमती विना चुघ, विजय, रमेश गौरव, विनोद आदि सदस्यों ने भी राजेश सलूजा को बधाई दी।
