होशियारपुर:- वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा की ओर से एस  एस पी होशियारपुर संदीप मलिक से विशेष मुलाकात की। जिस  दौरान एस एस पी मलिक ने जिला पुलिस द्वारा नशे और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान की जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि यह अभियान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय एंटी-ड्रग मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन तोड़ना और गैंगस्टरों व तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।
एस एस पी मलिक ने बताया कि होशियारपुर में एक विशेष बड़ा ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान:
गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ 1200 एफआईआर दर्ज की गईं
लगभग 1,500 नशा तस्कर और स्मगलर गिरफ्तार किए गए
करीब 30 करोड़ रुपये की ड्रग मनी और संपत्ति फ्रीज की गई
लगभग 400 नशा पीड़ितों को होशियारपुर के डि-एडिक्शन सेंटर में भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया
उन्होंने आगे बताया कि इस समय 72 घंटे का गहन ऑपरेशन जारी है। इन 72 घंटों के भीतर ही 125 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं, जबकि करीब 40 संदिग्धों को राउंडअप किया गया है। इस दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया।
एस एस पी मलिक ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और संगठित अपराध व गैंगस्टरों को कानून का सामना करना ही होगा। उन्होंने दोहराया कि जिला पुलिस होशियारपुर को नशा-मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश जाता है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां पंजाब में नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही हैं।