मोहाली- मोहाली प्रेस क्लब की सेमिनार कमेटी की आज बैठक हुई। इस बैठक में कमेटी के चेयरमैन कुलवंत कोटली, सदस्य दविंदर सिंह और हरमिंदर सिंह नागपाल ने हिस्सा लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि निकट भविष्य में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। पहले यह सेमिनार आगामी जुलाई माह में होना था, लेकिन मानसून के जल्दी आने के कारण अब यह सेमिनार अगले माह होगा।
मोहाली प्रेस क्लब में सेमिनार कमेटी की बैठक हुई, अगले महीने होगा सेमिनार
