नवांशहर: पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2026 में धान की पराली को आग लगाने से रोकने के लिए अभियान तेजी से चल रहा है। इस संबंध में शहीद भगत सिंह नगर के उपायुक्त गुलप्रीत सिंह औलख (आई.ए.एस.) ने जानकारी दी कि 'क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट' (सीआरएम) स्कीम वर्ष 2026 के लिए धान की पराली प्रबंधन वाली मशीनों पर सब्सिडी देने हेतु आवेदकों का चयन दिनांक 03-06-2026 को सुबह 11:00 बजे डी.सी. कार्यालय में किया जाना है।
उन्होंने इस योजना में आवेदन करने वाले किसानों को इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने जिले के सभी किसानों से अपील की कि कोई भी किसान धान की पराली को आग न लगाए ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
इस संबंध में शहीद भगत सिंह नगर के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. लेख राज माही ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत अब तक शहीद भगत सिंह नगर जिले में धान की पराली प्रबंधन वाली कुल 2,126 मशीनें उपलब्ध हैं। इनमें इन-सिटू (In-situ) मशीनें जैसे सुपर सीडर, सरफेस सीडर, हैप्पी सीडर, मल्चर, स्मार्ट सीडर, ज़ीरो टिल ड्रिल आदि और एक्स-सिटू मशीनें जैसे बेलर, रेक और क्रॉप रीपर आदि शामिल हैं। उन्होंने सभी किसानों से पराली न जलाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
धान की पराली प्रबंधन वाली मशीनों के लिए आवेदकों का चयन 3 जून को उपायुक्त
