करनाल, 02 जून- पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-2 की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए-2 इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्रीन बेल्ट सेक्टर-4 क्षेत्र से आरोपी सुखदेव पुत्र महेंद्र निवासी कर्ण विहार, करनाल को काबू किया। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 13 किलो 477 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।
अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले में पहले आरोपी के अन्य साथी बलविंदर सिंह पुत्र रिछपाल निवासी गांव सौकड़ा, थाना तरावड़ी, जिला करनाल को गिरफ्तार किया गया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 05 किलो 695 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ था।
बरामद नशीले पदार्थ को पुलिस कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध थाना तरावड़ी में मुकदमा नंबर 186/2026 एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी बलविंदर सिंह ने खुलासा किया कि वह उक्त नशीला पदार्थ अपने साथी सुखदेव से खरीदकर लाया था। मामले में टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखदेव को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ कर इस अवैध नशा तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान एवं सप्लाई चैन के संबंध में जानकारी हेतु अग्रिम अनुसंधान जारी है
