रतिया, 11 मार्च:- एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने बुधवार को रतिया नगरपालिका, सामुदायिक केंद्र, शहीद दविन्द्र सिंह पार्क, नीलकंठ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहर में विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए और नियमित रूप से शहर व पार्कों में सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के कार्य तत्परता से करें तथा कार्यालयों में साफ-सफाई की ओर विशेष ध्यान रखें।
इस दौरान एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने स्थानीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन जाँच की गई।
एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और अन्य स्टाफ अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने नगरपालिका सहित अनेकों स्थानों का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
