रतिया, 21 जनवरी:- उपमंडलाधीश सुरेन्द्र सिंह ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव बाहमणवाला, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल नंगल और कस्तूरबा गांधी विद्यालय खाई का औचक निरिक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षा के तौर-तरीकों का विस्तृत निरीक्षण करने के अलावा विद्यालयों में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को भी जांचा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यार्थियों का शिक्षा का स्तर संतोषजनक पाया। इस अवसर पर उन्होंने अध्यापकों को शिक्षा स्तर को निरंतर सुधारने और बच्चों को समझाने के आसान तौर-तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने स्कूलों में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र लक्ष्य तय करके आगे बढ़ें। उन्होंने व्यवहारिक ज्ञान, विषय की गहनता से जानकारी, निरंतर पढ़ाई, शिक्षकों व अभिभावकों का समान, मौजूदा संसाधनों का बेहतर उपयोग, पाठ्य पुस्तकों का चयन, अनुशासन व मनोबल, सकारात्मकता आदि विषयों पर जानकारी सांझा की।
इस दौरान एसडीएम ने गांव बाहमनवाला स्कूल में समाजसेवी नरेंद्र सिंह नंबरदार द्वारा सर्दी से बचाव के लिए बच्चों को जूते व जुराबे वितरित करने की पहल की सहराना की। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह गहनता से अध्ययन करें।
इस मौके पर सरपंच मिल्खा सिंह,चरणजीत सिंह, जसविन्द्र सिंह, अवनीश गर्ग, गुरविंद्र सिंह, अजैब सिंह, दर्शन सिंह, मिठू सिंह सहित स्कूली स्टॉफ मौजूद रहा।
एसडीएम ने किया उपमंडल रतिया में स्कूलों का औचक निरिक्षण सभी छात्र लक्ष्य तय करके आगे बढ़ें एसडीएम सुरेन्द्र सिंह
