नवांशहर - पंजाब साहित्य सभा रजि. नवांशहर द्वारा 20 जुलाई, शनिवार दोपहर 3 बजे अरोड़ा सभा नवांशहर के कार्यालय, बाई जी की कुटिया के पास, पंडोरा मोहल्ला नवांशहर में सावन कवि दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस कवि दरबार की मुख्य अतिथि श्रीमती रिया अरोड़ा होंगी तथा विशिष्ट अतिथि गुरप्रीत कौर गुलाटी होंगी। इस कवि दरबार में प्रमुख कवि, लेखक, साहित्यकार और मशहूर कलाकार भी शामिल होंगे. इस संबंध में सभा के अध्यक्ष दर्शन दर्दी, सचिव देस राज बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सावन कवि दरबार में प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक और बुद्धिजीवी पहुंचेंगे. इस अवसर पर मनमोहन सिंह गुलाटी, तरसेम साकी, दर्शन दर्दी, वासदेव परदेसी आदि सभी लेखक एवं कवि उपस्थित थे।
पंजाब साहित्य सभा रजि. नवांशहर द्वारा सावन कवि दरबार 20 को
