चण्डीगढ़ 15 अगस्त, 2025- चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर श्री सत्य पाल जैन ने आज सैक्टर 22 सी की शास्त्री मार्केट में, मार्केट एसोसिएषन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री देवेश मोदगिल भी उपस्थित थे। बाद में दोनों ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित भी किया।
मार्केट पहूंचने पर श्री मुकेश गोयल, श्री कुलबीर सिंह, श्री पुनीत कपूर बाबा, श्री जगदीश गोयल, श्री परमजीत तुंगल, श्री प्रींस बडूला और श्री कुलविंदर सिंह सहित मार्केट के नेताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।
श्री जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि चण्डीगढ़ की शास्त्री मार्केट सबसे पुरानी मार्केट में से एक है ओर इस मार्केट ने शहर के विकास में भारी योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सब का साझा दिवस है तथा यह अच्छी बात है कि सभी लोग इसे मिलजुल मनाते हैं।
श्री देवेश मोदगिल ने कहा कि शास्त्री मार्केट में जो भी कुछ समस्याएं पेश आ रही है वो मार्केट के एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके नोटिस में लाई हैं और वे उनके समाधान के लिये प्रषासन के अधिकारियों से मिलकर पूरा प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर  मुकेश गोयल,  कुलबीर सिंह,  पुनीत कपूर बाबा,  जगदीश गोयल,  परमजीत तुंगल,  प्रिंस बडूला और  कुलविंदर सिंह उपस्थित थे