होशियारपुर- सरबत दा भला ट्रस्ट ने ठंड व धुंध के मौसम को देखते हुए आज पुलिस प्रशासन के सहयोग से महाराणा प्रताप चौक में वाहनों, रेहड़ी वालों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए। ट्रस्ट के प्रधान आज्ञापाल सिंह साहनी ने बताया कि लोगों की कीमती जान की सुरक्षा के लिए दस हजार रिफ्लेक्टर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के प्रधान डॉक्टर एसपी सिंह ओबराय हमेशा समाज सेवा के लिए मौजूद रहते हैं और उन्होंने ही वाहनों में लगाने के लिए ये दस हजार रिफ्लेक्टर भी मुहैया करवाए हैं। आज इस अवसर पर प्रधान आज्ञापाल सिंह साहनी, सचिव अवतार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम सिंह रंधावा, दिलराज सिंह, पुरुषोत्तम सैनी, राकेश भार्गव, मनजीत सिंह जंडा, एसआई परमजीत सिंह, एसआई अमरजीत सिंह, एएसआई तजिंदर कौर, मनोहर चंद, रछपाल सिंह, देस राज, राम लुभाया, कांस्टेबल शमशेर सिंह आदि मौजूद थे।
सरबत दा भला ट्रस्ट के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए
