होशियारपुर:- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसायटी होशियारपुर के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने सिविल अस्पताल होशियारपुर में रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान समाज सेवा है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने यह रक्तदान थैलेसीमिया बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए करने की बात कही।
संदीप शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए और अन्य लोगों को भी इस महान कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है” और समाज के हर वर्ग को मानवता की भलाई के लिए आगे आना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किए गए इस रक्तदान को उन्होंने देश और समाज के लिए अपनी छोटी-सी सेवा बताया।
रक्तदान के दौरान उन्हें अपना आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. स्वाति शीमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग, वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. नवनीत सैनी तथा अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।