हांसी:– जिला सचिवालय परिसर में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने समस्याएं सुनीं।
इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य कई समस्याओं के समाधान के लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई।
शिविर के दौरान जगदीश कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने क्षेत्र में सीवर सफाई न होने की समस्या उठाई। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
वहीं आदर्श नगर निवासी एक व्यक्ति ने उनके नाम से गलत तरीके से जारी किए गए अवैध क्रेडिट कार्ड की शिकायत रखी। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
एसडीएम राजेश खोथ ने शिविर में मौजूद विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कई शिकायतों का मौके पर समाधान करवाया और शेष समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
हांसी में समाधान शिविर आयोजित एसडीएम राजेश खोथ ने सुनीं जनसमस्याएं
