करनाल, 25 अक्टूबर: जिला खजाना अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार से सेवानिवृत कर्मचारी जो कि जिला खजाना कार्यालय करनाल व अधीनस्थ उप खजाना कार्यालय के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, वे 3 नवंबर 2025 से अपने जीवन प्रमाण पत्र संबंधित खजाना व उप खजाना कार्यालय में जमा करवाए ताकि नवंबर माह की पेंशन वितरित की जा सकें।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष माह नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र देना होता है। सेवानिवृत कर्मचारी अपना जीवन प्रमाण पत्र निम्न समय सारणी अनुसार जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर से 7 नवंबर तक ऐ से ई,10 नवंबर से 14 नवंबर तक एफ से जे,17 नवंबर से 21 नवंबर तक के से ओ और 24 से 28 नवंबर तक पी से जेड तक नाम वाले व्यक्ति जिला खजाना कार्यालय में आ सकते हैं।
पेंशनभोगी अपने साथ अपना आधार कार्ड, पीपीओ (पेंशन कॉपी जो कि खजाना कार्यालय माध्यम से प्राप्त हुई हैं, पेन कार्ड व स्वयं का मोबाइल साथ लेकर आएं।
पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत कर्मचारी खजाना कार्यालय में जमा करवाएं अपना जीवन प्रमाण पत्र राजीव शर्मा
