होशियारपुर- कमिश्नर नगर निगम डॉ. अमनदीप कौर ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर सप्लाई व सीवरेज बिल, ट्रेड लाइसेंस व किराया/टैरिफ की वसूली शुरू हो गई है।
इसके लिए नगर निगम कार्यालय में काउंटर बनाए गए हैं, जहां आमजन कार्य दिवसों में आकर अपना बिल जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए कल शनिवार 18 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक काउंटर खुले रहेंगे, जहां आमजन अपना बकाया नकद जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि काउंटर पर अपना टैक्स, ट्रेड लाइसेंस व वाटर व सीवरेज बिल जमा करवाते समय घर के बाहर लगी यूआईडी नंबर प्लेट का विवरण भी अवश्य दर्ज करवाएं।
नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर सप्लाई व सीवरेज बिल, ट्रेड लाइसेंस व किराया/टैरिफ की वसूली शुरू हो गई है - डॉ. अमनदीप कौर
